Tuesday , February 25 2025

एमएलसी चुनाव: मैनपुरी में मतदान केंद्र के पास फायरिंग होने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

मैनपुरी जिले के करहल कस्बा में एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र के पास फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम जांच कर रही है। फायरिंग करने वाले व्यक्ति के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना मंगलवार दोपहर तकरीबन 12 बजे की है। करहल ब्लॉक परिसर में बने मतदान केंद्र पर वोट डाले जा रहे थे। तभी मतदान कर्मियों और मतदाताओं ने गोली की आवाज सुनी। इससे दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र के पास किसी ने फायरिंग की। वजह क्या थी, यह पता नहीं चला सका है।