Sunday , June 29 2025

तेंदुए के हमले में घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत

29_12_2016-chiranjiv-guptaगोरखपुर (जेएनएन) : महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के सूचितपुर बघौना के भटौलिया टोला में तेंदुए ने गुरुवार को दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इसमें 60 वर्षीय चिरंजीव गुप्ता की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। भटवलिया निवासी 60 वर्षीय चिरंजीव गुप्ता और 64 वर्षीय दरबारी खेत की तरफ सुबह शौच करने जा रहे थे कि तेंदुए ने हमला कर दिया।

दोनो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लाया गया वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही चिरंजीव गुप्ता की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ रोहिन नदी की तरफ भाग गया। तेंदुए ने बुधवार को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदा गांव में 15 लोगों को घायल कर दिया था। दूसरे दिन एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद ग्रामीण भयभीत हैं। घायलों के अनुसार तेंदुआ रोहिन नदी की तरफ भाग गया। घटना से ग्रामीण भयभीत हैं।