Tuesday , February 25 2025

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कटनी पहुंचे, विकास योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर में झिंझरी पुलिस ग्राउण्ड में स्थित हैलीपेड पर पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संसदीय क्षेत्र खजुराहो वीडी शर्मा भी उनके साथ आये। हैलीपेड पर में मुख्यमंत्री का स्वागत उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष रामरतन पायल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से कमिश्नर जबलपुर बी. चन्द्रशेखर, आईजी बी.एस. चौहान, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी द्वारा भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री एक होटल में आयोजित बैठक में शामिल हुए और शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की।

जबलपुर में भी हुआ स्वागत: कटनी जाने के लिए मुख्‍यमंत्री शनिवार दोपहर राजकीय विमान से जबलपुर के डुमना एअरपोर्ट पहुंचे। विधायक अजय विश्‍नोई, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक सुशील तिवारी, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, शरद जैन, पूर्व महापौर स्‍वाति गोडबोले आदि ने स्‍वागत किया। विमानतल पर करीब 10 मिनट रुकने के बाद मुख्‍यमंत्री श्री सिंह हेलिकाप्टर से कटनी के लिए रवाना हो गए।