Tuesday , February 25 2025

Bihar Crime: सीवान में पति ने घर में सो रही पत्नी और बेटियों पर कुल्हाड़ी से वार कर एक को मार डाला, दो गंभीर

बिहार के सीवान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना में जहां पत्नी रीता देवी की मौत हो गयी वहीं उसकी दोनों बेटियां निक्की कुमारी और सोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सोमवार की रात की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

हमलावर पिता का नाम श्रीकांत यादव उर्फ राजू यादव है। बताया जाता है कि हमला उस वक्त किया गया जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। घटना के बाद चीख-पुकार मचने के बाद आसपास के लोगों की इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन में सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रीता देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों ही बेटियां का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

इधर घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर पति फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पति से पत्नी और बच्चों पर जानलेवा हमला करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।