
लखनऊ। स्वस्थ भारत और देशी अनाज से निर्मित प्रोडक्ट के लिए मशहूर मोर राजघराना एग्रो फ़ूड ने 500 ग्राम की पैकेट में चावल,जौ,मक्का आटा सूजी और मैदा लांच किया।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कम्पनी के एमडी अशोक कुमार गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कम्पनी देश की जलवायु से निर्मित औषधीय अनाज जौ,मक्का,बाजरा,रागी और जई जिसे देश के पूर्वज प्रयोग करके लम्बी जीवन जीते थे। आज हमलोग तैलीय और फ़ास्ट फ़ूड खाकर सेहत से खिलवाड़ करने के बजाए। अपने सेहत के प्रति जागरूक होकर देशी अनाज को लोगो को नए रूप और स्वाद के लिए बिना मिलावट शुद्ध प्रोडक्ट भारतीय लोगो के घर-घर मे पहुचने की जरूरत है।इसी दिशा में आज सूजी वगैरह लांच किया गया।
