Tuesday , February 25 2025

Misdeed: दोस्त से मिलने गई किशोरी से छह लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

रायपुर। Misdeed: छत्‍तीसगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। किशोरी दो दिन पहले अपने दोस्त से मिलने उसके घर गई थी। वहां किशोरी के दोस्त के तीन साथी छिपे हुए थे। उन्होंने किशोरी और उसके दोस्त को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और उसे ब्लैकमेल कर सभी ने बारी बारी से दुष्कर्म किया।

इसके बाद दो और आरोपित वहां पहुंचे और उन्होंने भी किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी अपने घर चली गई। तकलीफ बढ़ने पर उसने शुक्रवार की शाम को अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद ये मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपितों में नेवई निवासी राजकुमार यादव (34) और पांच नाबालिग शामिल हैं। घटना के समय किशोरी के मां और पिता गुरुवार को काम करने के लिए खदान में गए हुए थे। उस दिन दोपहर में वो अपने दोस्त से मिलने के लिए उसके घर गई थी। वहां पर सभी आरोपितों ने उससे दुष्कर्म किया था।

शुक्रवार की शाम को किशोरी के माता पिता काम से वापस लौटे तो उनको घटना के बारे जानकारी दी गई। नेवई पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस घटना को लेकर हर तरफ गुस्‍सा बढ़ता जा रहा है।