Tuesday , February 25 2025

International Womens Day: पाॅवर कंपनी के स्काडा सेंटर में महिला कार्मिक सम्‍मानित

रायपुर। International Womens Day: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के गुढ़ियारी स्थित स्काडा-डीएमएस कंट्रोल सेंटर एवं एमआर सेल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित महिला सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता आरए. पाठक ने महिला कर्मियों का सम्मान किया।

समारोह में उपस्थित महिला कर्मियों को उन्होंने पौधा देकर सम्मानित किया। विद्युत क्षेत्र में महिला अभियंताओं -अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही प्रदेश की विद्युत प्रणाली के कुशल संचालन में महिलाओं की भागीदारी को महिलाओं के बढ़ते कदम का पुख्ता प्रमाण निरूपित किया।

स्काडा सेंटर के कार्यपालक अभियंता एन. बिम्बी सार ने बताया कि विद्युत वितरण प्रणाली, विद्युत सप्लाई व्यवस्था का संचालन अत्याधुनिक रिमोड सिस्टम से तथा 15 एचपी के ऊपर से निम्नदाब-उच्चदाब उपभोक्ताओं से संबद्ध आटोमेटिक मीटर रिडिंग का संचालन स्काडा कंटोल सेंटर एमआर सेल में मुख्यतः महिला अभियंताओं के द्वारा संपादित किए जा रहे हैं। यह महिला सस्कतीकरण का एक जीता जागता उदाहरण है। अंतरराष्टीय महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में कनिष्ठ अभियंता गुंजा ने महिलाओं पर केंद्रित स्वरचित रचना का पाठ किया।

ये महिला अभियंता-अधिकारी-कर्मचारी सम्‍मानित

सम्‍मानित होने वालों में सुनिता साहू, सुरूचि कौशल दीवान, एलीस मैरी केरकेटा, शारदा देंवागन, तृप्ति पंड़‍ित, पूजा सिंह, रितिका पांडेय, गुंजा गुप्ता, प्रियंका तिवारी, ज्योति खरे, पिंकी गोड़, प्रज्ञा घरडे शामिल हैं। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों के साथ-साथ अन्य अधिकारी एके गोपेवार, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास, भोला राम साहू, प्रमोद कुमार, अभिषेक सिंह, संजीव घोष भी उपस्थित थे।