Tuesday , February 25 2025

Knife Attack: दो बच्‍चों की मां से घर में घुसकर की छेड़खानी, विरोध करने पर मारा चाकू

रायपुर। Knife Attack: राजधानी रायपुर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां शादीशुदा महिला के घर में घुसकर छेड़खानी की गई। इसका विरोध करने पर आरोपित ने महिला पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

यह घटना तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी की है, जहां 32 वर्षीय शादीशुदा व दो बच्चों की माता से घर में घुसकर अज्ञात आरोपित ने पहले छेड़खानी की। महिला ने विरोध किया, जिसपर आक्रोशित होकर सिरफिरे अज्ञात आरोपित ने महिला पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ छेड़खानी सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है। घटना के बाद घायल महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है।

दूसरी ओर राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में बदमाश युवक ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला किया है। इस हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पातल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि आरोपितों ने नाबालिग के हाथ,पैर,पीठ और जांघ पर हमला किया है।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है, जहां रामनगर में बदमाश युवक ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से घायल नाबालिग को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरन मौत हो गई।

बताया गया कि आरोपित युवक ने पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। रविवार को भी राजातालाब इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई थी, जहां दो आरोपितो ने एक युवक को चाकू मार दिया था। घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।