Tuesday , February 25 2025

Bihar weather Update: बिहार में सूरज के तेवर तल्ख, फिर से 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा

बिहार में दो दिन बेहतर मौसम के बाद सूरज के तेवर तल्ख होने शुरू होने लगे हैं। रविवार को राज्य के अधिकतर शहरों का पारा 36 व उसके पार तक पहुंच गया। पटना, भागलपुर, वाल्मिकीनगर में दोपहर में गर्मी रही। 

भागलपुर सूबे में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 36 डिग्री के पारा पहुंच गया। यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। गया में भी पारा सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा लेकिन पटना व अन्य शहरों के मुकाबले वहां कम गर्मी रही। सूबे में पछुआ हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। 

मौसमविदों का कहना है कि एक दो जगहों पर आंशिक बादल छाए रहे बाकी पूरे सूबे में मौसम साफ है। अगले 24 घंटे तक मौसम में विशेष बदलाव की स्थिति नही है। मध्यप्रदेश की ओर प्रतिचक्रवात की स्थिति बनी हुई है। साथ ही बंगाल की खाड़ी की ओर से सूबे में नमी का प्रवाह भी आंशिक रूप से हो रहा है। मौसमविदों के मुताबिक अभी राज्य में गर्मी की सामान्य स्थिति बनी रहेगी।

ऐसा रहा प्रमुख शहरों का पारा : 
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 36 20.4 
गया 34.5 18.5 
भागलपुर 36.6  21.8
पूर्णिया 35 19.1 
वाल्मीकि नगर 36 18.0