Wednesday , June 11 2025

Bihar Crime: भोजपुर में लोजपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

बिहार के भोजपुर जिले में लोजपा नेता को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बुधवार देर रात की ये घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की इसाढ़ी बाजार की है। गोली लगने से घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की अनुसार युवक की हालत गंभीर है। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। 

अभी तक जो प्रारंभिक जानकारी मिली है उसके अनुसार जख्मी युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव निवासी राम तपस्या सिंह के 40 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद यादव हैं। प्रेमचंद लोजपा के प्रदेश महासचिव भी हैं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।