Tuesday , February 25 2025

बिहार क्राइम: सहरसा में जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चली 200 राउंड गोली, एक की मौत

बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर। जिले में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच करीब 200 राउंड गोली चलने की सूचना आ रही है। इसमें एक की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के चानन गांव में सुबह की है। जानकारी के अनुसार चानन गांव में दो पक्षों के बीच कई वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था। जमीन विवाद का यह मामला जनता दरबार तक भी पहुंचा था। बताया जाता है कि खेत जोत रहे ट्रैक्टर के चालक की गोली लगने से इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। गोलीबारी की सूचना पर गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। वहीं घटना से गांव में दहशत का माहौल है।