Wednesday , February 26 2025

Satna News: चित्रकूट स्थित वेदांती आश्रम के महंत जगद्गुरु वेदांती महाराज का निधन

सतना : चित्रकूट धाम के रामघाट में स्थित वेदांती आश्रम के महंत जगद्गुरु श्री योगानन्दद्वाराचार्य प्रेमरामयणं पीठाधीश्वर वेदांतीजी महाराज का निधन हो गया है। उनका इलाज जबलपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। यह सूचना जैसे ही चित्रकूट में उनके आश्रम सहित उनके अनुयायियों तक पहुंची तो चारों तरफ शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि वेदांती महाराज एक विख्यात थे और अपनी वाणी व प्रवचन लोगों के मन में वास करते थे।

56 वर्ष की आयु में निधन: वेदांती महाराज का जन्म दो अगस्त 1965 में जिला देवरिया रुद्रपुर उत्तर प्रदेश के समीप जोखा खास में पिता पंडित राम अवध व माता गैंडा के घर हुआ था। वे चित्रकूट के राम घाट स्थित वेदांती आश्रम में प्रेमरामयणं पीठाधीश्वर थे। उनका निधन 56 वर्ष की आयु में हुआ है।

आश्रम में दी गई समाधि: वेदांती आश्रम चित्रकूट के सचिव रामलखन तिवारी ने बताया कि महाराज को सर्दी जुखाम की शिकायत के बाद सतना में बीते तीन दिन पूर्व भर्ती किया गया था जिसके बाद कटनी में उनके अनुयायियों की संख्या अधिक होने के कारण उनके अनुयायियों ने उन्हें कटनी इलाज के लिए बुलवाया लेकिन कटनी में अस्पतालों में बेड की व्यवस्था नहीं होने पर उन्हें जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां शनिवार रात को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि संत समाज के नियमानुसार व महाराज की अंतिम इच्छानुशार रविवार सुबह चित्रकूट स्थिति आश्रम में ही उन्हें विधि विधान से उनके स्वजनों की उपस्थिति में समाधि दे दी गई। उनके निधन से संत समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।