Wednesday , February 26 2025

CoWin Portal पर भूलकर ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे ब्लॉक

कोरोना वायरस का कहर दुनिया में खत्म नहीं हुआ है। इसे रोकने के लिए बढ़े स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। भारत में टीका लगाने के लिए CoWin Portal पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इसके बाद ही लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। इस कारण कोविन पोर्टल पर एक दिन में कई सर्च रिक्वेस्ट किया जा रहा है।

अब तक किसी प्रकार का एक्शन किसी पर नहीं लिया गया है। हालांकि अब वैक्सीन स्लॉट के लिए बार-बार सर्च करने या 1 दिन में 50 ओटीपी जनरेट करवाने पर कोविन ब्लॉक कर देगा। नए सिस्टम के अंतर्गत 15 मिनट के अंदर 20 से अधिक सर्च करने पर यूजर्स ऑटोमेटिक पोर्टल से लॉगआउट हो जाएगा।

केंद्रीय अधिकारी ने बताया कि अबतक करीब 6 हजार लोगो को कोविन पोर्टल पर संदिग्ध गतिविधियों के चलते लॉगआउट किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को ट्रैक कर रहे हैं। जो पोर्टल पर संदिग्ध गतिविधि कर रहे थे। उन्हें पोर्टल पर ब्लॉक कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यूजर को उसकी अकाउंट से असामान्य एक्टिविटी के बारे में अलर्ट किया जाता है। वहीं कोविन सपोर्ट फोन कॉल कर सूचना देता है।