Wednesday , February 26 2025

जाली कागज बना हड़पा रिटायर आईएफएस का मकान : लखनऊ

लखनऊ के गाजीपुर कोतवाली में पूर्व आईएफएस की पत्नी प्रेमा कुमारी ने मामा पर मकान हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जाली कागज बना कर धोखाधड़ी की गई है। 

फरीदीनगर निवासी विनोद कुमार रिटायर आईएफएस अधिकारी हैं। उनकी पत्नी प्रेमा कुमारी ने 5 अक्टूबर 1981 में आवास विकास से इन्दिरानगर ए-ब्लाक स्थित मकान खरीदा था।

वर्ष 2012 में किश्ते अदा होने पर मकान का बैनामा किया गया था। मकान की देख रेख प्रेमा के मामा रामनिरंजन करते थे। जिन्होंने जाली अनुबंध पत्र तैयार कराते हुए मकान अपने नाम पर करा लिया।

धोखाधड़ी में प्रेमा के मौसा बांके बिहारी और मौसी कमला सिंह भी शामिल थे। आरोपियों ने जाली स्टाम्प पेपर भी बनवाए थे। रिश्तेदारों के रचे खेल का पता चलने पर प्रेमा कुमारी ने डीसीपी रईस अख्तर से मुलाकात कर उन्हें घटना की जानकारी दी थी।जिनके निर्देश पर गाजीपुर कोतवाली में रामनिरंजन, बांके बिहारी और कमला सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।