Thursday , May 16 2024

राशिफल: मिथुन राशि वाले आज सावधान रहें, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

आज श्री हरि जयंती है। दिशाशूल : शनिवार को वैसे पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। पर आज मेष राशि के चंद्रमा का वास पूर्व दिशा की यात्रा में सम्मुख होगा।

l_today-horoscope-1483755463

 

आज श्री हरि जयंती है। दिशाशूल : शनिवार को वैसे पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। पर आज मेष राशि के चंद्रमा का वास पूर्व दिशा की यात्रा में सम्मुख होगा। यात्रा में सम्मुख चंद्रमा धनलाभ कराने वाला माना गया है। चन्द्रमा: चंद्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि मेष राशि में रहेगा। राहुकाल: प्रात: 9.00 से प्रात: 10.30 तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है। जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे—

मेष

अपनी सूझबूझ से रुके कार्यों को गति प्रदान करेंगे। समाज में प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। अपने खान-पान पर संयम रखें। आर्थिक कार्य में प्रगति कारक योग बन रहे हैं। अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए काम करें।

वृषभ

दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। जरूरी कार्य पूरे होंगे। देव स्थानों का भ्रमण होगा। कई दिनों से रुका पैसा प्राप्त हो सकता है। माता पिता से स्नेह मिलेगा।

मिथुन

आज शत्रुपक्ष से सावधान रहना होगा। दूसरों की बजाय अपने काम पर ध्यान देवे। व्यापार लाभदायक रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा।

कर्क

व्यापार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर वर्चस्व में वृद्धि होगी। सन्तान के विवाह कार्यों में विलंब होने से चिंता रहेगी। कर्ज लेने से बचें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह

कार्य सिद्धि होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आजीविका में उन्नति कारक योग बनेंगे। कारोबार में महत्वपूर्ण सौदे आपके पक्ष में होने की संभावना है। निवास की समस्या का समाधान होगा।

कन्या

आज जीवनसाथी से विवाद की आशंका है। व्यापारिक कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। संतान की प्रगति होगी। आर्थिक निवेश फलीभूत होंगे।

तुला

समाज में वर्चस्व वान व्यक्तियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। यात्रा सफलतादायक रह सकती है। आपकी मेहनत और व्यवहार से प्रतिष्ठा-सम्मान बढ़ेगा। आपकी वाणी से कार्यसिद्धि होगी।

वृश्चिक

कार्य की अधिकता रहेगी। मनोरंजन के कार्यो में रुचि बढ़ेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक सहयोग मिलने से व्यापार में प्रगति के योग बनेंगे।

धनु

संतान से सुख व संतोष रहेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य विस्तार की योजनाएं बनेंगी। रुका धन मिलने से कार्य पूरे होंगे। धर्म कार्य में धन लगेगा।

मकर

किसी से कोई भी वादा करने से पूर्व सोच विचार कर लिया करें सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में वृद्धि होगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें समय पर निर्णय लेवें। परिजनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुम्भ

व्यापारिक नवीन कार्य में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कारोबार में किया गया परिश्रम अनुकूल फल प्रदान करेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन

आपके प्रयासों से आमदनी बढ़ेगी। आवास निर्माण के कार्य की गति तीव्र होगी। व्यापार में वृद्धि सम्भव है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।