Monday , June 16 2025

सिवाया टोल प्लाजा पर धरना 29वें दिन भी जारी

सिवाया टोल प्लाजा पर धरना 29वें दिन भी जारी

कृषि कानूनों के विरोध में सिवाया टोल प्लाजा पर किसानों का धरना बुधवार को 29वें दिन भी जारी रहा।

बुधवार को धरने पर महराज सिवाया और उज्ज्वल सरूरपुर ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में सिवाया टोल प्लाजा पर लगातार धरना चल रहा है लेकिन सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।

उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कृषि कानून वापस नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। गुरुवार को सहारनपुर तथा मुजफ्फरनगर से दिल्ली धरने में शामिल होने के लिए जा रहे किसानों का टोल प्लाजा पर स्वागत करने की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान सतीश इलम सिंह, मोनू छुर्र, तेजपाल, सुशील कुमार, सुंदर, विनोद, पदम सिंह, अर्जुन, गौरव इलम सिंह, आकाश सिरोही आदि मौजूद रहे।