Monday , June 16 2025

हिंद मजदूर किसान समिति के सवा लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू

पर्यावरण बचाने के लिए हिंद मजदूर किसान समिति द्वारा जिले में सवा लाख पौधे लगाने का अभियान बुधवार से आरंभ हुआ। पबरसा गांव में समिति के क्रांतिकारी गुरु चंद्रमोहन ने 11 पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

चंद्रमोहन ने युवाओं को पौधे लगाने और पौधों का संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। कहा कि पौधों से पृथ्वी पर पर्यावरण खुशहाल होता है। वृक्ष मनुष्य को जीवनदायी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। पेड़-पौधों से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा इसलिए प्रकृति से प्रेम करे।

कहा कि जीवन में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना दस पुत्रों को पालन करने के समान है। कहा जो वृक्ष आज प्राणआयु दे रहे हैं वह किसी अन्य के लगाए गए हैं उसी प्रकार से आने वाली पीढ़ी को प्राणआयु प्राप्त हो तो इसके लिए हमें भी पौधरोपण करने के साथ वृक्षों का संरक्षण करना चाहिए।

बताया कि हिंद मजदूर किसान समिति मेरठ में सवा लाख पौधे लगाएगी और इनका संरक्षण करेगी। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल, तपेन्द्र, महेन्द्र सिंह, राहुल, बबली, अंकित आदि रहे।