Wednesday , February 26 2025

एडीआईओएस के काम को अफसरों ने सराहा

एडीआईओएस डा. संतोष कुमार सिंह को मऊ जिले का बीएसए बनाया गया है। गुरुवार को डीआईओएस सर्वदानंद व बीएसए अशोक कुमार सिंह के साथ अधिकारी व कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया।

डीआईओएस सर्वदानंद ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में एडीआईओएस का भरपूर सहयोग मिला। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने भी उनके कार्यों की सराहना की। अधिकारी व कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत करते हुए विदाई दी। इस दौरान वित्त एंव लेखाधिकारी अजीत कुमार सिन्हा, इनारू प्रसाद, विन्ध्याचल सिंह, राजकुमार सिंह, आरएन तिवारी, डा. सालिक राम प्रजापति, सीमा सिन्हा, अभिषेक मिश्रा, कौशल पांडेय, रामशिरोमणि, रेनू भारती, अखिलेश भारती, राजेश पाल, संतोष मिश्र, नसरत अली, अरविंद सिंह, राघवेंद्र शुक्ल, रमेश सिंह, रामदेव, राकेश पटवा, अवनिंद्र यादव, कपिल देव तिवारी आदि मौजूद रहे।