Thursday , July 4 2024

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के सिर पर सजा सेहरा, अंजुम खान के साथ रचाई शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे शुक्रवार को अपनी दोस्त अंजुम खान के साथ मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए। भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने शादी की तस्वीरें भी पोस्ट की है। दुबे ने मुस्लिम रीति रिवाज के साथ शादी की। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले दुबे ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी भी तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें शादी के बाद वह और उनकी पत्नी हाथ उठाकर दुआ मांगते हुए नजर आ रहे हैं। शिवम के सिर पर सेहरा सजा है और उनका चेहरा फूलों की लडियों से ढंका है। 

शिवम दुबे अपने पहले रणजी ट्रॉफी सीज़न में 23 विकेट लेने के अलावा 632 रन भी बनाए थे।  दुबे की हार्ड-हिटिंग बैटिंग और गेंद के साथ कारनामों ने मुंबई के घरेलू टीम में उनके लिए एक जगह सुनिश्चित किया। 28 साल के दुबे को करियर में उस समय बड़ी सफलता मिली जब आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आईपीएल 2019 के दौरान नीलामी में उन्हें 5 करोड़ रुपये में खरीदा।  

भारत के लिए अब तक 13 टी20 और एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुबे ने आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं।