Wednesday , February 26 2025

पाकिस्तान में प्रेम संबंध के शक में पत्नी के प्रेमी के नाक-कान काटे, जानें पूरा मामला

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से कथित तौर पर प्रेम संबंध रखने को लेकर उसके प्रेमी के नाक और कान काट दिए। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना गुरुवार को लाहौर से 375 किमी दूर मुजफ्फरगढ़ गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, अब्दुल कयूम को संदेह था कि उसके गांव के रहने वाले मुहम्मद अकरम के उसकी पत्नी के साथ प्रेम संबंध हैं। गुरुवार को कयूम ने अपने अन्य साथियों के साथ अकरम को घर जाते समय बीच रास्ते में रोक लिया। वे उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उन्होंने चाकू से उसके नाक और कान काट दिए।

इस घटना के बाद अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि कयूम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।