Tuesday , February 25 2025

Tokyo Olympics Day 14 : बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में हारे, महिला हॉकी टीम पदक से चूकी


 जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 14वें दिन शुक्रवार को भारत को कोई पदक नहीं मिला।  भारतीय महिला हॉकी टीम  कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार गईं। इस हार के बाद टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गईं। हॉकी के अलावा कुश्ती में स्टार रेसलर बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में हार गए। बजरंग को मौजूदा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और तीन बार के विश्व चैंपियन अजरबैजान के हाजी अलीएव के खिलाफ 5-12 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड नंबर 2 और टोक्यो ओलंपिक में दूसरी सीड बजरंग अब ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति के गादजिमुराद रेशिदोव के खिलाफ मैट पर उतरेंगे। वहीं, एथलेटिक्स में भारत को निराशा हाथ लगी। हालांकि गोल्फ में भारत के मेडल जीतने की उम्मीदें बढ़ गई है। महिला गोल्फर अदिति अशोक तीसरे राउंड के बाद भी दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।