
बुधवार की सुबह तारा देवी को दर्द शुरू हुआ तो सिकंदर उसे लेकर सिकंदर दिलदारनगर बाजार स्थित सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। सिकंदर का आरोप है कि अस्पताल पर डॉक्टर नहीं मिले। एक महिला स्वास्थ्य कर्मी वहां थी, लेकिन उसने चेकअप करने के बजाय लौटा दिया। इसके बाद दोनों ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर एक पर तारा देवी को प्रसव पीड़ा होने लगी।
इस पर वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने चादर का घेरा बना दिया। इसी दौरान महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जीआरपी प्रभारी अतुल कुमार पांडेय ने फोन कर 102 नंबर की एंबुलेंस को बुलाया। उसी से महिला और उसकी बच्ची को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जच्चा, बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।