Thursday , July 17 2025

सर्द हवाओं ने कंपकंपाया

जिले में सर्द हवाओं ने एक बार फिर गलन बढ़ा दी। दिनभर लोग ठंड से कंपकपाते रहे। हालांकि कुछ धूप निकली, लेकिन वह बेअसर सबित हुई। शाम तो गलन और ठंड के चलते लोग घरों में जा दुबके। जबकि बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। ठंड दूर करने के लिए लोग अलाव तापते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिन में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। उधर, ठंड के चलते रेल और सड़क यातायात पर भी असर पड़ा। यात्रियों को ठंड ने परेशान किए रखा।   img_20161220074621
 
गुरुवार की से ही ठंड ने अपने पांव पसार लिए थे। शीतलहरी से लोग बेहाल हो उठे। तापमान छह डिग्री के आस-पास पहुंच गया था। हालांकि आसमान बिल्कुल साफ था। सुबह ही धूप निकल गई थी। जिससे लोगों ने गुनगुने धूप का आनंद तो लिया। लेकिन साथ ही ठंडी हवाओं से हलाकान भी रहे।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिन में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। इन दिनों मौसम में उतर-चढ़ाव जारी है। सायंकाल ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबक गए। देर शाम गांव तथा शहर की गलियां सन्नाटे में डूब गईं। मौसम को देखते हुए एक बार फिर नगर तथा ग्रामीण इलाकों में अलाव जलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

गहमर प्रतिनिधि के अनुसार, जो विद्यालय खुले रहे वहां बच्चे गुनगुनी धूप में बाहर बैठ कर अपनी पढ़ाई करते रहे। ठंड के बढ़ने से एक बार फिर दिहाड़ी मजदूरी करने वालों के निवाले पर ग्रहण लग गया है। कई क्षेत्रों में लोगों की रोजी-रोटी ठंड ने छीन ली है। ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने वाले मजदूर भी निठल्ले बैठे हुए हैं। यही हाल रात के समय रिक्शा चलाने वालों का रहा। मजदूरों की मंडी में भी अपेक्षाकृत कम ही मजदूर आए।