Saturday , May 18 2024

आईपीएल 2021 शुरू होने से पहले श्रेयस अय्यर ने दिखाए तेवर, प्रैक्टिस सेशन में जड़ा लंबा छक्का

इंडियन प्रीमियर लीग( आईपीएल 2021) का दूसरा फेज 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। आईपीएल 2021 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को गंभीर चोट आई थी। इस वजह से वो आईपीएल 2021 से बाहर हो गए थे। अय्यर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से पहले ही दुबई पहुंच गए है। आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के शुरू होन से पहले अय्यर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने प्रैक्टिस के दौरान लंबा छक्का जड़ा। गौरतलब है कि अय्यर को इस साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। अय्यर फिटनेस हासिल करने के बाद आईपीएल 2021 की तैयारियां कर रहे है। वो बचे हुए आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक हैं। अय्यर के आईपीएल 2021 के शुरुआती हाफ से बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी थी। पंत की अगुवाई ने शानदार प्रदर्शन किया और आईपीएल के स्थगित होने से पहले वो प्वॉइंट टेबल में टॉप पर थी।गौतलब है कि आईपीएल 2021 के बायो बबल में कोरोना केस सामने आने के बाद बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया था। भारत में कोरोना की स्थिति को देखते हुए इसे यूएई शिफ्ट कर दिया गया है। आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंची थी। लेकिन फाइनल में उसे मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलनी पड़ी। डीसी मैनेजमेंट के साथ दुविधा है कि वो अब पंत की कप्तानी बरकरार रखें या फिर अय्यर को कप्तानी सौंपे। आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का पहला मैच दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।