
Khargone Car Accident: खरगोन। महू-मंडलेश्वर रोड पर जाम गेट के घाट में बागदरा गांव से तीन किलोमीटर आगे क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई, दो घायल हो गए। दोनों घायलों को इंदौर रैफर किया गया। तीनों भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी हैं। विपिन पुत्र प्रेमचंद्र निवासी मकान नम्बर 921, स्ट्रीट न. 9, गुरबक्श कॉलोनी, पटियाला पंजाब, अक्षित पुत्र रमेश गौतम निवासी गांवसाईं, पोस्ट आलमपुर, तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 26 वर्षीय सूरज पुत्र पवन राजपूत निवासी चपरू, पोस्ट रायपुर, तहसील भट्टियान, हिमाचल प्रदेश की इंदौर ले जाते हुए मृत्यु हो गई। घायल अभिनव पुत्र सुरेश व एक अन्य को इंदौर रेफर किया है। मंडलेश्वर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच व्यक्ति रात्रि डेढ़ से दो बजे के बीच मंडलेश्वर से इंदौर जा रहे थे। दुर्घटना कैसे हुई इस बात की जानकारी नही मिल पाई है।
