
गोरखपुर एयरपोर्ट से सात शहरों के लिए होने वाली सभी उड़ानों का समय एक नवंबर से बदल जाएगा। इसे लेकर एयरपोर्ट ने विंटर (ठंड) शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 31 मार्च तक लागू रहेगा। एक अप्रैल से समर (गर्मी) शेड्यूल लागू होगा। इसकी घोषणा एयरपोर्ट प्रशासन बाद में करेगा।
गोरखपुर एयरपोर्ट से बंगलूरू, मुंबई, दिल्ली, प्रयागराज, हैदराबाद, कोलकाता एवं लखनऊ शहर के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट एयरलाइंस के साथ ही एयर एलायंस की उड़ानें होती हैं। विमान कंपनी इंडिगो एयरलाइंस गोरखपुर से बंगलूरू, प्रयागराज, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता के लिए एक-एक जबकि दिल्ली के लिए दो उड़ान सेवा दे रही है।
इसी तरह स्पाइस जेट, मुंबई के लिए तीन और दिल्ली के लिए दो उड़ानें तथा एयर अलायंस की गोरखपुर से दिल्ली और लखनऊ के लिए एक-एक उड़ानें हैं। एयरपोर्ट से रोजाना सात शहरों के लिए कुल 14 फ्लाइटें हैं। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेयी ने बताया कि विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
इंडिगो एयरलाइंस-
शहर आगमन प्रस्थान
बंगलूरू 9.35 बजे 10.05 बजे
दिल्ली 12.15 बजे 12.45 बजे
प्रयागराज 12.55 बजे 13.15 बजे
हैदराबाद 14.00 बजे 14.30 बजे
मुंबई 14.45 बजे 15.15 बजे
दिल्ली 15.30 बजे 16.00 बजे
कोलकाता 16.30 बजे 16.50 बजे
स्पाइस जेट एयरलाइंस
मुंबई 10.25 बजे 10.55 बजे
दिल्ली 11.15 बजे 11.45 बजे
मुंबई 13.05 बजे 13.35 बजे
दिल्ली 13.50 बजे 14.10 बजे
मुंबई 17.05 बजे 17.45 बजे
एयर एलायंस
दिल्ली 15.15 बजे 15.40 बजे
लखनऊ 18.05 बजे 18.30 बजे
