Saturday , May 18 2024

दबंग मुंबई और रांची रेज के मुकाबले से होगा हॉकी इंडिया लीग का आगाज

मुंबई। शनिवार से हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) के पांचवें संस्करण का आगाज होगा। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में दबंग मुंबई और रांची रेज की टीमें आमने-सामने होंगी।hocky_man_650_022613050655

पिछले चार संस्करण में भी बार भी सेमीफाइनल में जगह न बना पाने वाली दबंग मुंबई की टीम इस बार कुछ अलग करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। शनिवार को पहले मुकाबले से लेकर महीने के अंत तक मुंबई की टीम को अपने घर में लगातार पांच मुकाबले खेलने हैं जिसका वो फायदा उठाने का पूरा प्रयास करेंगे।

पहले मुकाबले में मुंबई का सामना रांची की टीम से है। वही रांची की टीम जो कि दो बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन रह चुकी है। उसके बाद उनका मुकाबला 24 जनवरी को यूपी विजार्ड्स से होगा, 27 जनवरी को मौजूदा चैंपियन पंजाब वॉरियर्स से होगा, चौथा मुकाबला 2014 की चैंपियंस दिल्ली वेव राइडर्स से जबकि जबकि घरेलू मैदान पर पांचवां व अंतिम मुकाबला 31 जनवरी को कलिंगा लांसर्स के खिलाफ होगा। मुंबई की टीम में पांच ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि जूनियर हॉकी विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और ये एक अहम कड़ी साबित हो सकती है।