
कानपुर में चकेरी देवीगंज में अपहृत घरों में चौका बर्तन करने वाली 19 वर्षीय युवती की मां ने इलाके के कन्हैया बाल्मीकि पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए 12 दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि पुलिस उनकी बेटी को खोजने में लापरवाही कर ही है।
रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के पहुंचने पर डीएम नेहा शर्मा भी शामिल हुई थीं। इसकी जानकारी पर युवती की मां भी डीएम से बेटी को खोजने की गुहार लगाने पहुंच गई। वृद्घा डीएम के पैरों पर गिर पड़ी। डीएम ने उन्हें उठा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा के अनुसार युवती को जल्द खोज लिया जाएगा।
