Saturday , May 18 2024

Lucknow : गुजरात में भाजपा की चुनावी बिसात बिछाएंगे यूपी के 150 कार्यकर्ता, पार्टी ने तीन प्रभारी नियुक्त किए

सार

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए यूपी से पहले चरण में करीब डेढ़ सौ अनुभवी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात करने को कहा है। पार्टी ने जिलों से ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची मंगाकर उनमें सबसे योग्य कार्यकर्ताओं की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक –

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव में जहां एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक चुनावी रैलियों से माहौल सजाएंगे। वहीं चुनाव प्रबंधन और रणनीति में दक्ष यूपी के डेढ़ सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता वहां पार्टी के लिए चुनौवी बिसात बिछाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए यूपी से पहले चरण में करीब डेढ़ सौ अनुभवी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात करने को कहा है। पार्टी ने जिलों से ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची मंगाकर उनमें सबसे योग्य कार्यकर्ताओं की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है।

गुजरात जाने वाले कार्यकर्ताओं की व्यवस्था के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी, अशोक मोंगा को प्रभारी नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में इन कार्यकर्ताओं को गुजरात भेजा जाएगा। उसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं के साथ युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को भी गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए भेजा जाएगा।