Friday , May 17 2024

‘अगले साल फिर मिलेंगे’ के वायदे के साथ स्पेशल खेलों का समापन

दूसरे दिन 125 स्वर्ण पदकों का फैसला हुआ

लखनऊ : हौसला राज्य स्तरीय गेम्स अगले साल फिर मिलेंगे के वायदे के साथ विदा हुए। राज्य भर से इकट्ठा हुए करीब 400 खिलाड़ियों ने 600 से अधिक पदक जीते। खेलों के आखिरी दिन मुख्य अतिथि दिव्यांग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप के हाथों खिलाड़ी पदकों से सम्मानित हुए। दूसरे दिन आशा आवा की इंदु पाल ने साफ्टबाल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा करीब 125 स्वर्ण, इतने ही रजत और कांस्य पदकों का फैसला हुआ। दूसरे दिन का खेलों के अलावा खास आकर्षण इण्डियन आइडल फेम गायक कुलदीप सिंह चौहान और गायिका शीलू श्रीवास्तव की गायकी रही। उनके गाये गीतों पर स्पेशल बच्चों ने देर तक डांस किया।

स्पेशल खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे

इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि स्पेशल और दिव्यांग खिलाड़ियों की तरह अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले स्पेशल खिलाड़ियों को भी राज्य सरकार की तरफ से नगद पुरस्कार दिलाएंगे। साथ ही स्पेशल खिलाड़ियों को भी सरकार की तरफ से वह सारी सुविधाएं दिए जाने की मुख्यमंत्री से बात करेंगे जो सामान्य और दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि सामान्य और दिव्यांग खिलाड़ियों की तमाम प्रतियोगिताएं होती हैं पर स्पेशल खिलाड़ियों के खेल होते वह दफा देख रहे हैं। स्पेशल खिलाड़ियों का इकट्ठा कर उनके खेलों का आयोजित करना एक बड़ा प्रयास है। उन्होंने इसे और भव्य रूप देने का कहा।

खेलों के समापन पर नरेंद्र कश्यप के अलावा शहीद केएल गर्ग चेरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी एसके गर्ग, एल्डिको के निदेशक अनिल तिवारी, जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव रणजीत सिंह, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष योगेंद्र सचान, कर्नल जाहिद, डा. आनंद ओझा, स्पोर्ट्स प्रमोटर आलोक तिवारी समेत तमाम हस्तियां स्पेशल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहीं। इस मौके साहस स्पोर्ट्स ट्रस्ट की चीफ ट्रस्टी डा. सुधा बाजपेई ने कहा कि अगले वर्ष इन खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करना प्रयास किया जाएगा। साथ अगले साल की शुरुआत में राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप भी आयोजित की जाएगी।

साफ्ट बाल : स्वर्ण- इंदु पाल (आशा आवा), रजत- इतिका मिश्रा (चेतना), कांस्य- तारा बोस (आशा आवा)। 50 मीटर दौड़ ग्रुप-ए : आदित्य (स्टडी हाल), रजत- बाबू (बीएसएस बहराइच), कांस्य- अमन ( एपीएस)। ग्रुप-बी : स्वर्ण- शरन नामदार (स्टडी हाल), रजत- आदित्य (सक्षम), कांस्य- परदीन खान (सक्षम)। ग्रुप-सी : स्वर्ण- रूपेश यादव (सक्षम), रजत- सैयद हैदर ( स्टडी हाल), कांस्य- कासिम अली (एपीएस)। गोला फेंक : स्वर्ण- धनंजय (एपीएस), रजत- मयंक (एपीएस), कांस्य- अंकुश (आशा आवा)। साफ्टबाल बालिका : स्वर्ण- अदिति यादव (चेतना), रजत- अर्चना (बीएसएस बहराइच), कांस्य- मरियम (बीएसएस बहराइच)।

100 मीटर पैदल चाल बालिका : स्वर्ण- हुदा (स्टडी हाल), रजत- विंध्या (स्टडी हाल), कांस्य- आद्या गुलाटी ( क्राइस्ट चर्च)। 100 मीटर पैदल चाल बालक : स्वर्ण- हर्षित (बीएसएस बहराइच), रजत- नमन कुशवाहा (एपीएस), कांस्य- प्रशांत दुबे (आशा आवा)। ग्रुप-बी : स्वर्ण- शुभ (आशा ज्योति), रजत- मो. अली (स्टडी हाल), कांस्य- अक्षत तिवारी (स्टडी हाल)। 50 मीटर दौड़ पांच वर्ष से कम आयु-ग्रुप-ए : स्वर्ण : आफान हुसैन (समृद्धि), रजत- अर्पित तिवारी ( आशा आवा), कांस्य- पार्थ सिंह (समृद्धि)। ग्रुप-बी : स्वर्ण- अर्यश साहू ( स्टडी हाल), रजत- यश शुक्ला (रेनबो), कांस्य- अवि कुमार (बचपन)।

ग्रुप-सी : स्वर्ण- अनमोल (बचपन), रजत- देव सिंह (स्टडी हाल), कांस्य- सर्वोत्तम सिंह (क्राइस्ट चर्च)। बालिका : स्वर्ण- जाह्नवी (आशा आवा), रजत- अरीबा (बचपन), कांस्य- अनुष्का चौहान (बचपन)। गोला फेंक पुरुष : स्वर्ण- अभय सिंह (चेतना), रजत- निशांक मिश्रा (रेनबो). कांस्य- शिवा (चेतना)। साफ्टबाल थ्रो महिला : स्वर्ण- खुशी काण्डपाल (एपीएस), रजत- इतिका मिश्रा (चेतना), कांस्य- गुनगुन (सक्षम)।