Sunday , May 5 2024

राहुल द्रविड़ ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि लेने से किया इनकार

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ ने बेंगलोर विश्वविद्यालय की मानद डॉक्टरेट की उपाधि लेने से इनकार करते हुए कहा है कि वह खेल के क्षेत्र में अनुसंधान करके खुद यह डिग्री हासिल करेंगे।img_20170126152725

विश्वविद्यालय के कुलपति बी थिमे गौड़ा ने यहां एक बयान में कहा कि श्री राहुल द्रविड़ ने मानद उपाधि के लिए उन्हें चुने जाने पर बेंगलोर विश्वविद्यालय का शुक्रिया अदा करने के साथ यह संदेश दिया है कि वह मानद उपाधि लेने के बजाय खेल के क्षेत्र में अनुसंधान करने में किसी तरह का शिक्षण कार्य पूरा करके डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करेंगे।
द्रविड़ ने 2014 में गुलबर्गा विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में भाग नहीं लिया था। उन्हें तब मानद डॉक्टरेट की उपाधि के लिए 12 लोगों में चुना गया था।