Sunday , May 5 2024

लखनऊ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 5 रजत, 4 कांस्य सहित जीते 15 पदक

लखनऊ : लखनऊ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने नई दिल्ली में आयोजित द्वितीय इंडो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारतीय ताइक्वांडो टीम की ओर से खेलते हुए 6 स्वर्ण , 5 रजत, 4 कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली के सेंट्रल अकादमी इंटरनेशनल स्कूल में गत 30-31 दिसंबर 2023 को आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में पदक विजेता ये सभी खिलाड़ी ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के निदेशक/ मुख्य प्रशिक्षक अतुल यादव की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं-

क्योरगी इवेंट
स्वर्ण पदक : अनुराज मौर्य (कैडेट अंडर-33 किग्रा), अनुभव तिवारी (सब जूनियर अंडर-29 किग्रा)
रजत पदक : सिद्धार्थ सिंह (सब जूनियर अंडर 27-29 किग्रा)
कांस्य पदक : देव द्विवेदी (सब जूनियर अंडर 41-47 किग्रा), आकांक्षा विश्वकर्मा (सीनियर अंडर-46 किग्रा)

पूमसे इवेंट
स्वर्ण पदक : श्रेयांश नायक, संस्कार शुक्ला, अनुराज मौर्या, आकांक्षा विश्वकर्मा
रजत पदक : आशुतोष कुमार मिश्रा, कुणाल यादव, मयांक तिवारी, देव द्विवेदी
कांस्य पदक : सिद्धार्थ सिंह, आनंद तिवारी