बॉलीवुड स्टार्स के लुक्स के तो काफी लोग दीवाने होते हैं। हर कोई अपने फेवरेट लुक्स की तरह बनना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग तो ऐसे हैं जिनके लुक्स नैचुरली बॉलीवुड लुक्स से मैच करते हैं। मजेदार बात यह है कि ये सारे हमशक्ल सरहद के उस पार पाकिस्तान के निवासी हैं।
सलमान खान
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान के हमशक्ल हुसैन सलीम सियालकोट, पाकिस्तान में रहते हैं। हुसैन का जन्म 25 दिसंबर को सलमान के दो दिन पहले हुए था। दिलचल्प बात तो ये है कि हुसैन के पिता का नाम भी सलीम है।
हुसैन पाकिस्तान में एक डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करते हैं। इसके साथ ही वह सलमान के जैसे दिखने की वजह से वहां पर बहुत फेमस हैं।

जॉन अब्राहम
पाकिस्तानी फिल्म लेखक और बैंकर मुबाशिर मलिक बिल्कुल बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के जैसे दिखते हैं।

रितिक रौशन
रितिक रौशन के हमशक्ल, पाकिस्तानी एक्टर और प्रोड्यूसर शहरयार मुनव्वर सिद्दीकी ‘जिंदगी गुलजार है’, ‘कही अनकही’ और ‘आसमानों पे लिखा’ जैसे शो कर चुके हैं।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और पाकिस्तानी एक्ट्रेस साजल अली में बहुत चीजें कॉमन हैं। खासकर उनकी नाक और लिप्स

श्रद्धा कपूर
33 साल की महिला पाकिस्तानी क्रिकेटर सना जावेद बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जैसी दिखती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड की दबंग गर्ल की हमशक्ल हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस जावेरी अब्बासी जो बिल्कुल उनकी तरह लग रही हैं।