Thursday , February 9 2023

प्रियंका की झीनी ड्रेस ने मचाया तहलका,

priyanka-chopra_1481866792प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बेवॉच’ की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ। जिसमें प्रियंका की सिर्फ एक झलक दिखाई दी। अब प्रियंका के फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।
साल 2016 प्रियंका के लिए काफी लकी रहा। एक तरफ प्रियंका को बेवॉच मिल गई तो दूसरी ओर उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड के ईवेंट में जाने का मौका मिला। इस ईवेंट में प्रियंका ने एक सफेद कलर का ट्रांसपैरेंट गाउन पहना था।
इस ड्रेस को लेकर गूगल पर बवाल मच गया। प्रियंका का नाम गूगल की सर्च लिस्ट में टॉप 10 में आ गया। प्रियंका इस साल बेस्ट ड्रेस सर्च किये जाने के मामले में दुनिया भर की टॉप सेलेब्रिटीज में शामिल हो गई हैं।
प्रियंका को इस लिस्ट में सातवां नंबर हासिल हुआ है। प्रियंका के इस गाउन को लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुराद ने बनाया था। प्रियंका को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने ट्विटर पर अपने डिजाइनर को धन्यवाद दिया।
साल 2016 की बेस्ट सर्च सेलेब्स ड्रेसेज में हॉलीवुड की स्टार जेनिफर गार्नर को नंबर वन का खिताब हासिल हुआ है। वहीं फेमस फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे को डिजाइनर्स की सूची में सातवां स्थान मिला है। अनीता ने ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम्स की पत्नी केट मिडिलटन के भारत दौरे के दौरान पहनी गई एक ड्रेस को डिजाइन किया था।