Monday , January 30 2023

J&k: बटालिक सेक्टर में बर्फ में दबे पांच भारतीय जवान, 3 जवान शहीद

लद्दाख : जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख से एक दुखद घटना सामने आ रही है. यहाँ गुरुवार को हुए हिमस्खलन में एक सैन्य चौकी बर्फ में धंस गई. इस प्राकृतिक आपदा में भारतीय सेना के पांच जवान बर्फ के नीचे दब गए. इनमे से 2 जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 3 जवान शहीद हो गए.avalanches_58e70f02c692d

इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय सेना के उधमपुर मुख्यालय के नॉर्दर्न कमांडर ने बताया कि अभूतपूर्व हिमपात के कारण हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं, जिसमें बटालिक सेक्टर में स्थित एक सैन्य चौकी मलबे के नीचे दब गई.

इस मलबे में पांच जवान नीचे दब गए, जिसमे से 2 को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 3 सैनिकों के शव मिले हैं. हालांकि बाद में उसके बाद भी सेना ने बचाव अभियान जारी रखा, जिसके बड़ा एक जवान को बचाया लिया गया.