Friday , February 10 2023

बिहार: बाढ़ के बीच बच्चों को ट्यूशन के लिए ले जा रही नाव पलटी, 2 लापता

बिहार के भागलपुर में नारायणपुर के पहाड़पुर के पास कोसी मरघट में बच्चों से भरी नाव पलट गई। नाव पर सवार दो बच्चे लापता हैं। स्थानीय लोगों की मदद से अन्य बच्चों को निकाला गया। बच्चे तेलडीहा से नाव पर ट्यूशन पढ़ने पहाड़पुर आ रहे थे। नाव पर 18 बच्चे और चार वयस्क सवार थे।बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक लोड के चलते नाव पलट गयी। लापता बच्चों में एक 10वीं की छात्रा और एक कक्षा छह का छात्र शामिल है। ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन की मदद से लापता बच्चों की खोज की जा रही है। घटना मंगलवार की सुबह करीब सात बजे की है। घटना स्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल बाढ़ के समय तीन महीने बच्चे पढ़ने के लिए नाव से आते-जाते हैं।