Thursday , February 9 2023

सोनिया गांंधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ट्वीटर कर दी बधाई

sonia-gandhi-pm-modi-greets_2016129_11322_09_12_2016नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया कि श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु दे।

Birthday wishes to Smt. Sonia Gandhi. May Almighty bless her with a long life filled with good health. – Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2016

सोनिया का जन्म नौ दिसंबर 1946 को हुआ था। प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में सोनिया गांधी को बधाई दी है, जब उनकी पार्टी (कांग्रेस) ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सोनिया के पुत्र एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस मोर्चे का नेतृत्व कर रहे हैं। गुरुवार को मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने नोटबंदी को एक ‘मूखर्तापूर्ण निर्णय’ करार दिया था।