Thursday , February 9 2023

महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न चढ़ाएं शिवलिंग पर ये चीजें

नई दिल्ली : 24 फरवरी यानी आज महाशिवरात्रि का महापर्व है। लोग बड़े ही धूम धाम से इस त्योहार को मनाते हैं। इस बार शिवरात्रि का त्योहार 24 से 25 फरवरी को रात करीब 9.15 बजे तक रहेगा।

Untitled-8(147)

पुरातन काल से ये रस्म चली आ रही है। सुबह से ही मंदिरों में महादेव के शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र आदि चढ़ाकर भक्त भगवान शिव को खुश करते हैं। उनके आशीर्वाद के लिए अनेक विकल्प अपनाते हैं। कहा जाता है कि अगर आप महाशिवरात्रि के दिन देवों के देव महादेव के पूजन से सभी कष्टों का अंत होता है। लेकिन आज के दिन भूलकर भी शिव जी के ऊपर इन चीजों को न चढ़ाएं…

ऐसे करें महाभिषेक
वैसे तो भगवान शिव आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन अगर उनकी ठीक तरह से पूजा न की जाए तो उतने ही जल्दी नाराज भी हो जाते हैं। बता दें कि भगवान को गाय के दूध से अभिषेक करने पर पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है, जबकि घी से असाध्य रोगों से मुक्ति, दही से पशु आदि की प्राप्ति, गन्ने के रस से लक्ष्मी प्राप्ति, शर्करा मिश्रित जल से विद्या बुद्धि, कुश मिश्रित जल से रोगों की शांति, शहद से धन प्राप्ति, सरसों के तेल से महाभिषेक करने से शत्रु का शमन होता है। इस दिन व्रत रखकर शिवलिंग पर बेलपत्री, काला धतूरा चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही भगवान शिव के सम्मुख कुबेर मंत्र के जाप से भी धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें
पूजा करते वक्त ध्यान दें कि शिवलिंग पर चंपा के फूलों को कभी नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा तिल से बनी कोई भी वस्तु न चढ़ाएं।