Thursday , February 9 2023

विवाद थामने आए सिपाही का सिर फोड़ा

_1481824618घांटी बाजार। विवादित जमीन में खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने रात के अंधेरे में ईंट चलाया। एक सिपाही का सिर फट गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। भटनी थानाक्षेत्र के रायबारी गांव निवासी महादेव और राजदेव के बीच जमीन को लेकर विवाद है।
 
बुधवार की रात को एक पक्ष के लोग विवादित जमीन पर जबरन मवेशी बांधने के लिए खूंटा गाड़ने लगे। इसको लेकर दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चले। मारपीट की सूचना किसी ने पुलिस को दी। घांटी पुलिस चौकी से दो सिपाही रात में मौके पर पहुंचे। किसी ने सिपाहियों पर भी ईंट चला दिया। सिपाही कृष्णा पाल का सिर फट गया।

इसके बाद सिपाही भाग निकले। घायल सिपाही का इलाज भटनी पीएचसी पर हुआ। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्ष के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट में घायल एक पक्ष के राजदेव, राजबहादुर, वीरबहादुर, भीम और दूसरे पक्ष के परमादेव, महादेव का इलाज हुआ। इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है।