Sunday , January 29 2023

महिला के पेट से निकला ऐसा सामान, देख डॉक्टरों के उड़ गए होश

एक महिला के पेट से ऑपरेशन के बाद जो चीजें निकली उन्हें देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। क्या आपने कभी सोचा है कि पेट से कबाड़ी का सामान निकल सकता है। जी हां ये बिल्कुल सच है और ऐसा ही हुआ उस महिला के साथ।
s_1489129868 

43 वर्षीय एक महिला के पेट के निचले हिस्से में कुछ समय से बहुत तेज दर्द हो रहा था और दर्द के चलते वो लगातार उल्टियां कर रहीं थीं। इलाज के लिए अस्पताल पहुंची उस महिला का जब सोनोग्राफी हुआ तो रिपोर्ट देखने के बाद महिला के साथ-साथ डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। 
 

रिपोर्ट में साफ-साफ नजर आ रहा था कि उस महिला के पेट में कई कबाड़ की चीजें फंसी हुई हैं। अब बात ये थी कि आखिर ये सब गंदी चीजें महिला के पेट तक कैसे पहुंची। 
 

महिला की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला किया। डॉक्टरों का कहना था कि अगर जल्द से जल्द ये ऑपरेशन नहीं किया गया तो इसका असर महिला के दिमाग पर भी पड़ सकता है। 
 

आपको बता दें की ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से जो सामान निकला उसमें कीलें, पेन, टूटे चम्मच, लकड़ी के छोटे टूकड़े, सिर के बाल, मेटल की चेन और टूथब्रश शामिल थे। अब सोचने वाली बात ये है कि इस तरह का सामान उस महिला के पेट तक कैसे पहुंचा। अभी तक इस रहस्य का पता नहीं चल पाया है।