Thursday , February 9 2023

इस हफ्ते इन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए यह हफ्ता।

l_rashifal1-1489906645मेष 

ज्येष्ठा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह अस्थिरता उत्पन्न करेगा। विशेष निर्णय मंगलवार के बाद लें। कार्य का सन्दर्भ सफलता देगा। व्यापारियों के लिए दलहन व तिलहन से संबंधित व्यवसाय बुधवार को लाभकारी। नौकरी पेशा में कार्य के अधिक बोझ से परेशानी। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता के लिए प्रतीक्षा करनी होगी।

शुभ रंग :  गहरा लाल, सफेद

शुभ अंक :  1, 2 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व

अनुकूल सलाह : झल्लाहट या क्रोध बनते कार्यों को बिगाड़ सकता है, धैर्य रखें।

वृष

समसप्तक चंद्रमा विशिष्ट अधिकारियों से मुलाकात करवाएगा। पदोन्नति के लिए यह सही समय है। कार्य सफल होगा। व्यापारियों के लिए चांदी सहित अन्य धातुओं में निवेश की योजना बनेगी। नौकरी पेशा में पद तथा धन प्राप्ति का योग महिला तथा छात्रवर्ग को प्रतीक्षित सफलता का अनुभव होने से प्रसन्नता। 

शुभ रंग :  समुद्री हरा, काला

शुभ अंक : 4, 6 दिशा : आग्नेय, मध्य दक्षिण

अनुकूल सलाह : सफलता के सभी अवसरों को भुनाने का प्रयास करें। 

मिथुन

विपरीत परिस्थितियां दक्षता सिद्ध करेगी। बौद्धिक बल दिखाई देगा। आत्मविश्वास प्रगति देगा। चिन्ता न करें। व्यापारियों के लिए गुरुवार शुभ रहेगा। नौकरी पेशा में मल्टीनेशनल कंपनी में पद तथा विभाग के लिए इच्छित अवसर मिलेंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को कॉरपोरेशन  सेक्टर में सफलता के साथ लाभ के योग हैं।

शुभ रंग :  जामुनी, चमकीला सफेद

शुभ अंक : 2, 8  दिशा : नैऋत्य, पश्चिम

अनुकूल सलाह : योजनाओं के माध्यम से योग्यता को साबित करें।

कर्क  

नवम पंचम का चंद्रमा मिश्रित फल देते हुए आगे बढ़ाएगा। प्रगति के साथ पदोन्नति का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए गैर पारंपरिक व्यवसाय में निवेश का विकल्प लाभ देगा। नौकरी में अनुकूलता से आत्मविश्वास बना रहेगा, साथ ही बॉस वर्ग का सहयोग मिलेगा। महिला, छात्रों को सफलता मिलेगी।

शुभ रंग :  गहरा नीला, चमकीला सफेद

शुभ अंक : 4, 5  दिशा : वायव्य, उत्तर   

अनुकूल सलाह : संगठन की मजबूती के साथ आगे बढऩे से लाभ होगा।

सिंहकार्य क्षेत्र में प्रगति। लाभ के भिन्न-भिन्न योग। समय का लाभ मिलेगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से मांगलिक कार्य होंगे। व्यापारियों के लिए कीमती धातुओं का बाजार दीर्घकालिक निवेश के लिए ठीक है। नौकरी पेशा में पदोन्नति का लाभ। महिला तथा छात्रवर्ग को संघ लोक सेवा आयोग में सेवा के अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग :  मरून, हल्दी पीला

शुभ अंक : 7, 8  दिशा : मध्य पूर्व, उत्तर  

अनुकूल सलाह : योजनाओं को परिवर्तित करते हुए निवेश का रास्ता खोजें।

कन्या

अनकूल समय है। कार्य क्षेत्र में सकारात्मक लाभ। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आर्थिक दृष्टि से बेहतर। प्रयासों में तेजी लाएं। व्यापारियों के लिए प्रबंधन एवं प्रशासन के लिए निविदाओं का लाभ। नौकरी पेशा में कारॅपोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को आर्थिक प्रगति। महिला तथा छात्रवर्ग को रेलवे प्रशासन में प्रबंधन के लिए अवसर।

शुभ रंग :  मरून, सफेद

शुभ अंक : 1, 4 दिशा : नैऋत्य, पश्चिम

अनुकूल सलाह : कार्य क्षेत्र के विस्तार के लिए वैश्वीकरण अपनाने से लाभ।      

तुला

व्यवसाय में परिवर्तन करने से लाभ। पत्थर खदानों का निवेश हद तक लाभ दे सकता हैं। सम्भलते हुए आगे बढ़े। व्यापारियों के लिए चांदी, कपास, कागज, दूध से संबंधित व्यापार लाभकारी है। नौकरी पेशा में आंशिक पदोन्नति के साथ अन्य विकल्प। महिला तथा छात्रवर्ग को वस्त्र उद्योग में अवसर मिल सकते हैं। 

शुभ रंग : गहरा हरा, लाल

शुभ अंक :  5, 8 दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण 

अनुकूल सलाह : प्रबंधन को आर्थिक विकास के लिए मजबूती प्रदान करें। 

वृश्चिक 

राशि पर चंद्रमा का गोचर रहेगा। बिगड़े कार्य बनेंगे। पुराना धन प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अहं का त्याग कर आगे बढ़े। व्यापारियों के लिए भूमि से संबंधित सौदे आगामी फसल के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। नौकरी पेशा में प्रशासनिक पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को राज्य स्तरीय प्रशासनिक सेवा में सफलता।

शुभ रंग : अंगूरी हरा, चटख लाल

शुभ अंक : 6, 9 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व

अनुकूल सलाह : समय का सदुपयोग करते हुए संसाधनों का लाभ लेवें। 

धनु

बारहवां चंद्रमा अस्थिरता देगा। मंगलवार से स्थिति में परिवर्तन। कार्य क्षेत्र मेें विस्तार के लिए नए अनुबंध लाभकारी होंगे। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार बाजार की दृष्टि से अनुकूल। नौकरी पेशा में उतार-चढ़ाव का अनुभव, शुक्रवार श्रेष्ठ है। महिला तथा छात्रवर्ग को अकादमिक स्तर पर पद तथा सेवा की प्राप्ति का अवसर।

शुभ रंग : जामुनिया, काला

शुभ अंक : 5, 9 दिशा :  मध्यदक्षिण, नैऋत्य

अनुकूल सलाह : योग्यता तथा अनुभव का लाभ लेते हुए निवेश करें।

मकर

कार्य में प्रगति। विशेष पद की प्राप्ति का योग। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी सप्ताह। व्यापारियों के लिए संबंधित कार्य क्षेत्र में लाभ तथा वृद्धि के योग। नौकरी पेशा में उच्च पद के साथ बाहरी यात्रा का अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सफलता के साथ पद की प्राप्ति।

शुभ रंग :  केसरिया, आसमानी नीला

शुभ अंक : 4, 7 दिशा : पश्चिम, उत्तर

अनुकूल सलाह : रणनीतिक दृष्टिकोण से कार्य क्षेत्र में प्रदर्शन से लाभ।   

कुंभ 

सही समय है अनुकूल परिस्थितियां लाभकारी साबित होगी। पुराने रोग का निदान होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए आगे बढ़ें। व्यापारियेां के लिए सप्ताह मध्य में अन्य सहयोग के साथ में भागीदारिता का लाभ। नौकरी पेशा में शासकीय अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को निगम प्रशासन में विशिष्ट पद की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग : बैंगनी, सफेद

शुभ अंक :  6, 9 दिशा : पूर्व, दक्षिण

अनुकूल सलाह : ध्यान रखते हुए कार्य प्रणाली का लाभ प्राप्त होगा।

मीन

अनुकूल समय है। पदोन्नति की प्राप्ति। पारिवारिक सहयोग से आत्मविश्वास में वृद्धि। कार्य क्षेत्र आर्थिक प्रगतिमय रहेगा। व्यापारियों के लिए हल्दी, कालीमिर्च, अन्य मसालों में निवेश का विकल्प। नौकरी पेशा में बुधवार विशेष लाभकारी होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को इच्छित परिणाम के लिए विशेष प्रयास करने से सफलता। 

शुभ रंग : नांरगी, हल्का गुलाबी

शुभ अंक : 7, 9 दिशा : मध्य उत्तर, ईशान

अनुकूल सलाह : अवसरों की दृष्टि से दीर्घकालिक निवेश लाभ दे सकता है।