Saturday , January 28 2023

गृहमंत्री ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा-हर जगह हो रहा योगी-योगी

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि वो संकल्प पत्र के वादों को पूरा कर जनता को विकास की सौगात दे रहे हैं।
राजनाथ सिंह शुक्रवार को निराला नगर में लखनऊ उत्तर के कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में हर जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ हो रही है।rajnath-singh_650x400_41440319161

वहीं, राजनाथ सिंह ने भाजपा को सबसे विश्वसनीय राजनीतिक दल और नरेंद्र मोदी को सबसे विश्वसनीय प्रधानमंत्री बताया। राजनाथ ने माना कि बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्होंने भी उत्तर-पूर्वी राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने का प्रयास किया था, लेकिन किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि भाजपा को उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी सरकार बनाने में सफलता मिलेगी।

आज कार्यकर्ताओं की मेहनत और मोदी के नेतृत्व की बदौलत असम, मणिपुर व अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं कांग्रेस में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। देश की जनता ने भी कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का संकल्प ले लिया है।