Thursday , February 9 2023

दीवानी बार के अध्यक्ष बने ओमप्रकाश मिश्र

adv-association-with-teammates-after-winning-the-polls-victorious-advocate_1482086421दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के चुनाव में शनिवार को हुए मतदान के बाद रविवार को मतगणना हुई। अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश मिश्र और मंत्री पद पर विनय कुमार यादव निर्वाचित घोषित हुए।
 
दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए रविवार को संघ के सभागार में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना शाम छह बजे तक हुई। बताते चलें कि दिवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। जिसमें 1601 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव अधिकारी राम मनोरथ त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष के लिए ओमप्रकाश मिश्र 401 मत और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जगदीश प्रसाद यादव को 371 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार ओमप्रकाश मिश्रा 30 मतों से विजयी घोषित किया।

वहीं अध्यक्ष पद के अन्य दावेदारों में अनिल कुमार राय को 256, नवीन चंद्र अस्थाना 129, रामधारी सिंह 33, ठाकुर प्रसाद तिवारी 29, बांकेलाल यादव 25, जनार्दन राय 24 और जगदंबा सिंह को 22 मत प्राप्त हुए। मंत्री पद पर विनय कुमार यादव को 575 मत और उनके निकटतम विरेंद्र प्रताप सिंह को 417 मत प्राप्त हुए।

इस प्रकार विनय कुमार यादव को 158 मतों से विजयी घोषित किया गया। वहीं अन्य दावेदारों में डीएम चतुर्वेदी 258, अमरजीत राय 90, जयप्रकाश यादव 70, कृष्ण कुमार पांडेय 93, रतिभान सिंह 42, हृदय नरायन सिंह 35 और प्रमोद कुमार गुप्त को 16 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रजत सिंह परमार को 430 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दधिबल चौहान को 274 मत प्राप्त हुए।

इस प्रकार रजत सिंह परमार को 156 मत से विजयी घोषित किया गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर अनूप कुमार मिश्र 784 और अरुण कुमार यादव 501 मत पाकर विजयी घोषित हुए। सहमंत्री के तीन पदों पर चंद्रशेखर यादव 667, अब्दुर्रहमान 624 और सशांत शेखर दुबे 620 मत पाकर विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल प्रसाद 729 और निकटतम प्रतिद्वंदी इंद्रमणि यादव को 644 मत मिले। इस प्रकार गोपाल प्रसाद 85 मतों से विजयी हुए।

आडीटर पद पर जयजय राम प्रजापति 805 और निकटमत प्रतिद्वंदी स्वदेश कुमार सिंह 656 मत मिले। जयजय राम प्रजापति 150 मतों से विजयी हुए। वहीं वरिष्ठ कार्य कारिणी में ओमप्रकाश सिंह, अशोक कुमार पांडेय, विरेंद्र कुमार यादव, ओंकार, मसरूल हसन और अशोक कुमार राय निर्विरोध चुने गए। कनिष्ठ कार्यकारिणी में नायब यादव, मनोज कुमार सिंह, रामजनम यादव, मारूत कुमार पांडेय, विनोद कुमार सिंह और मुखराम यादव निर्विरोध निर्वाचित ह़ुए।