Sunday , January 29 2023

बलिया :अधेड़ महिला की गला दबाकर हत्या, भूसा घर में मिला शव

murder2_647_110916122637

 
बलिया(LNTNEWS) : भीमपुरा थाना के मिठनुआं गांव में रविवार की रात वृद्धा महिला  (85) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनका शव उनके ही भूसावाली घर में मिला। इस वारदात से हर कोई सन्न  हो गया। हत्या के पीछे भू-संपत्ति विवाद बताया जा रहा हैला । महिकी दो बेटियां ही थीं, जिसके चलते उन्होंने अपनी संपत्ति देवर के नाम कर दी थी। ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध महिला को दो दिन पूर्व उन्हें अपना बुआ बताकर कोई अंजान व्यक्ति ले गया था। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
 मृतका की नतिनी पूजा पुत्री देवेंद्र के अनुसार दो दिन पूर्व घर पर कोई नहीं था। एक अज्ञात युवक बाइक से आकर बुआ के घर चलना है बताकर बाइक से लेकर उन्हें साथ लेकर गया। इसके बाद से ही महिला का कहीं पता नहीं था। सोमवार को सुबह अचानक एक संदिग्ध व्यक्ति ने गांव के ही एक व्यक्ति को मोबाइल से फोन कर घर में ही महिला के शव होने की सूचना दी। इसके बाद तो गांव में दहशत फेल गई।

परिजनों द्वारा भूसा घर की पड़ताल की गई तो उसमें महिला का शव मिला। उनके सिर पर चोट व खून गिरने के निशान थे। गले पर निशान यह साबित कर रहा था कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना पाते ही मौके पर सीओ श्रीराम व भीमपुरा इंस्पेक्टर राजनाथ यादव पहुंच गए। मृतका की बेटी शकुंतला देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतका के पति पुनेश्वर यादव का करीब दो दशक वर्ष ही निधन हो गया था। महिला अपनी संपत्ति पहले ही अपने भतीजों (देवर के पुत्र) महेंद्र व देवेंद्र के नाम वसीयत कर चुकी थी। इधर खबर सुन मौके पर पहुंची मृतका की पुत्री शकुंतला देवी ने बताया कि सारी संपत्ति उनके चचेरे भाई के नाम होने पर उन्हें भी कोई आपत्ति नहीं थीं और वे अक्सर घर आती-जाती थीं। शकुंतला ने हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका से इंकार किया।