Thursday , January 26 2023

अभी-अभी: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 85 लाख के नए नोट जब्त किए

img_20161209024819नईदिल्ली: मुंबई से अभी एक बड़ी खबर आ रही है। क्राइम ब्रांच ने दादर से 85 लाख रुपए के नए नोट जब्त किए हैं।

नए नोटों के इस बंडलों को देखकर क्राइम ब्रांच के होश उड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जब से देश में नोटबंदी का ऐलान हुआ है, तब से इस तरह की खबरें आम हो गई हैं। आम आदमी लाइन में लगा है और लोगों के पास कैसे नए नोटों का जखारी मिल रहा है। कालेधन को लोग नए-नए तरीके से सफेद करने में जुट गए हैं। कहीं 35 फीसदी में काले को सफेद तो कहीं 40 फीसदी में नोटों का काला कारोबार चल रहा है। अब देखना ये है कि 30 दिसंबर तक देश में हालात सुधर पाते हैं कि नहीं या देश ऐसे ही लाइन में लगा रहेगा।