Thursday , February 9 2023

नगर पंचायत बाँसडीह में प्रशासक नियुक्त

बलिया।राजू हत्या कांड में बाँसडीह नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील सिंह आरोपी है और फरार चल रहे है।सुनील सिंह को सशर्त गिरफ्तारी पर स्टे तो मिल गई है। लेकिन  कानूनी प्रक्रिया के चलते।कर्मियों को तत्कालिक राहत देने के लिए डीएम ने एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया है।

राजू हत्या कांड के बाद से आरोपी चेयरमैन सुनील सिंह गायब है। निकाय कर्मीयों को वेतन नही मिलने से स्वीपर भूखमरी के कागार पर पहुच गए और हड़ताल पर चले गए जिसके चलते  नगर में चारो तरफ गन्दगी का अंबार लग गया था।

जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पंचायत में   उपजिलाधिकारी बाँसडीह को प्रशासक नियुक्त करके फौरी तौर पर नगर पंचायत कर्मियों के वेतन वितरण और जरूरी काम निपटाने का आदेश दिया है।