Sunday , February 19 2023

प्रेम प्रसंग से खफा मां-बाप ने किया 16 साल की बेटी को मौत के घाट उतरा

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को 16 की लड़की की हत्या करने और उसका शव गंगा में फेंकने के आरोप में उसके मां-बाप को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने के बाद अरोपी मां-बाप ने जो खुलासा किया वह हैरान करने वाला है।

घटना मालदा जिले के महेंद्रटोला गांव की है। पुलिस ने बताया कि किशोरी 9पहं कक्षा की छात्रा है और वह पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम करने लगी थी। अरोपी पैरेंट्स इसके लिए खिलाफ थे। उन्हें अपनी बेटी का प्रेम प्रसंग इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने उसे मौत के घाट उतारने का फैसला किया। महेंद्रटोला नाम का गांव भूतनी इलाके में है। आरोपियों ने घटना को गांव में ही अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी धीरेन मंडल और उसकी पत्‍नी सुमति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पीड़िता की पहचान प्रतिमा मंडल के रूप में हुई तो 9वीं की छात्रा थी। वहीं उसके प्रेमी का नाम अचिंता मंडल था जिसकी उम्र 17 वर्ष है। पुलिस को हॉरर किलिंग जैसा मामला नहीं लग रहा क्योंकि युवक निचली जाति से आता है, हालांकि उसके सरनेम में भी मंडल है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों गेक खिलाफ स्वतः संज्ञान लेकर 302 हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।