Thursday , February 9 2023

सेहत :ठंड में इन चीजो को खाने चाहिए , मिलेंगे कई फायदे

ठंड में लोग खान-पान के मामले में ध्यान नहीं देते और सड़क के किनारे लगे ठेले से कुछ भी खा लेते हैं। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। ठंड में गरम चीजों का सेवन करना चाहिए। सर्दी के मौसम में यदि खाने में ठंडा-गर्म चीजों को खा लिया तो जल्द बीमार पड़ सकते हैं।

सही खान-पान से बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ेगी और बीमारियों का खतरा भी टलेगा। ऐसे में हमें खाने में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना छोटी सी लापरवाही भी आपको बीमार कर सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर ठंड में किन चीजों को खाना चाहिए।

लहसुन

रोजाना खाली पेट लहसुन की 1-2 कली खाना चाहिए या फिर खाने के दौरान सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं। ठंड में रोज लहसुन की 1 या 2 कली खाने से उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी बढ़ाती है। सर्दी में होने वाले इन्फेक्शन का खतरा नहीं रहता।

संतरा, अमरूद जैसे खट्टे फल

ठंड में यदि खट्टे फलों का सेवन किया जाए तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। संतरा, अमरूद, पाइनएप्पल और अंगूर जैसे खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। सर्दी में इन फलों के सेवन से विटामिन सी का लाभ मिलता है, जोकि इन्फेक्श से बचाने में मदद करता है।

शकरकंद

ठंड में नाश्ते या फिर हल्की भूख लगने पर शंकरकंद का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। हालांकि शकरकंद को उबाल कर लोग काला नमक या दालचीनी के पाउडर डालकर खाना चाहिए। सर्दी में इसका रोजाना सेवन किया जा सकता है। इससे ठंड में होने वाले कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

दही

ठंड में रोज एक कटोरी ताजा दही खाने से कई बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि यदि इसका रोजाना सेवन करते हैं तो बीमारियों का खतरा 20 प्रतिशत तक दूर रह सकते हैं। दही में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया और कैल्शियम, जिंक जैसे मिनरल्स इन्फेक्शन का खतरा टालते हैं।