Tuesday , January 31 2023

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की अपनी छुट्टियाें की तस्वीर

sonakshi_sinha_aus9सोनाक्षी सिन्हा को यूं ही बॉलीवुड की ‘दबंग’ गर्ल नहीं कहा जाता वो असल जिंदगी में ऐसी ही हैं। हाल ही में वो ऑस्ट्रेलिया में थीं। वहां उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड साक्षी मेहरा के साथ खूब मस्ती की। वो स्टाइलिस्ट हैं और सिडनी में रहती हैं। सोनाक्षी ने ऑस्ट्रेलिया से कई तस्वीरें शेयर की हैं। सोनाक्षी को प्रकृति से खासा लगाव है। ऑस्ट्रेलिया के लोकल साइट्स का नजारा लेना वो नहीं भूलीं। इस साल फरवरी में भी सोनाक्षी ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मनाने गई थीं। यहां उन्होंने स्कूबा डाइविंग का लुत्फ उठाया था। सोनाक्षी को रोमांच बहुत पसंद है। उन्हें इस तरह की चीजों में बहुत मजा आता है।

सोनाक्षी हाल ही में जॉन अब्राहम के साथ एक्शन से भरपूर फिल्म ‘फोर्स 2’ में नजर आई थीं। इसमें वो भी जॉन अब्राहम को एक्शन में टक्कर देती दिखी थीं। वैसे ‘फोर्स 2’ से पहले आई फिल्म ‘अकीरा’ में अपने एक्शन अवतार से सोनाक्षी पहले ही दर्शकों को चौंका चुकी थीं इस फिल्म के लिए उनकी काफी सराहना हुई थी। आज सोनाक्षी के पिता व अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का जन्मदिन है और इस खास मौके पर सोनाक्षी ने खास तरीके से विश किया है।