Thursday , February 9 2023

जम्मू-कश्मीरः आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Image result for RAPE IMAGE

 

जम्मू शहर से सटे दोमाना थाना क्षेत्र के तहत आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोमाना थाना क्षेत्र के एक इलाके में बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने बताया कि बच्ची को आरोपी बहला-फुसला कर ले गया। उससे दुष्कर्म किया और किसी को भी बताने पर मारने की धमकी दी। डरी सहमी बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को शक हुआ।

बच्ची से पूछा गया तो उसने सारी वारदात बयां की। परिजन फौरन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, इस घटना का पता लगने पर इलाके में आक्रोश फैल गया।